किसान यूनियन महात्मा टिकैत  मुड़िया टोल पर करेगी विशाल धरना प्रदर्शन

शीशगढ़। किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने बताया कि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी  का आदेश है कि 60 किलोमीटर के अंदर दूसरा टोल नहीं होना चाहिए। लेकिन बहेड़ी के गांव मुड़िया पर स्थित टोल प्लाजा और भोजीपुरा पर स्थित टोल प्लाजा की दूरी बहुत कम है फिर भी यहां किसानों से टोल टैक्स वसूला जाता है।मैनेजर किसानों के साथ दबंगई दिखाते हैं। जिससे किसान काफी परेशान है। आचार संहिता हटते ही टोल प्लाजा पर विशाल धरना प्रदर्शन होगा। किसानों का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।
और टोल मैनेजर पर कार्यवाही की मांग की जाएगी। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी और टोल मैनेजर पर कार्यवाही नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।उन्होंने बताया कि मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष जसपाल फौजी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू किया जायेगा। जिसमें बरेली मंडल अध्यक्ष अवधेश गंगवार, बदायूं जिला अध्यक्ष परवेज आलम सहित मुरादाबाद, बदायूं, बरेली के सैकड़ों किसान मौजूद रहेंगे।मुरादाबाद मंडल के मंडल अध्यक्ष जसपाल फौजी ने कहा कि यदि टोल मैनेजर पर 24 घंटे के अंदर कार्यवाही नहीं हुई और किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो किसानों के द्वारा टोल टैक्स फ्री कर दिया जाएगा और किसानों की मांगे पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now