फिलिस्तीन की सहायता ज़रूरी ,भारत सरकार करे पहल : मौलाना शहाबुद्दीन 

बरेली। 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई  इजराइल- फिलिस्तीन के बीच चल रही जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है,हज़ारों इंसानो का कत्ल आम औरतों और बच्चों की बिलखती हुयीं तस्वीरों ने मानवता को झिंझोड़  कर रख दिया है।  इसी बीच मानवता के नाते ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी और सचिव मौलाना मुजाहिद हुसैन क़ादरी ने फिलिस्तीन दूतावास स्थित नयी दिल्ली पहुंचकर भारत के मुसलमानों और खास कर बरेली के मुसलमानों की तरफ से हमदर्दी का इजहार किया। मौलाना ने कहा कि भारत की सरकार और मुसलमानों की हमदर्दी फिलिस्तीन के साथ में हैं।

तमाम मस्जिदों वा मदरसों और दरगाहों पर हर रोज जंग बंदी के लिए दुआएं की जा रही हैं। भारतीय सरकार ने इजहार हमदर्दी करते हुए मानवीय के आधार पर सबसे पहले फिलिस्तीन सहायता राशि भेजी,इस पर फिलिस्तीनी दूतावास के काउंसलर श्री बासिम फहमी हलस ने भारत सरकार और मुसलमानों का आभार व्यक्त किया, और इस बात का इजहार किया के जल्द जंग बंद होनी चाहिए। जमात के सचिव मौलाना मुजाहिद हुसैन क़ादरी ने कहा कि भारत सरकार का प्रभाव पूरी दुनिया में माना जाता है,इसलिए हमारी सरकार अगर जंग बंदी के लिए पहल करती है तो इसके अच्छे नतीजे निकलेंगे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now