बजरंग दल ने प्राइवेट स्कूलों की अनियमित्ताओं को लेकर अपर आयुक्त प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

आंवला।भारतीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अपर आयुक्त को दिए ज्ञापन में बताया प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के भविष्य के लिए शिक्षा जैसी अनमोल वस्तु का विक्रय कर निरंतर स्वयं के लिए धनार्जन करने वाले प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और सरकार द्वारा निर्धारित मानकों को दरकिनार कर उत्पीड़न किया जा रहा है। और विद्यालयों में अनियमित्ताएं हो रही हैं। पुराने अनफिट वाहनों से बच्चों को लाने और ले जाने का कार्य किया जा रहा है। मनमानी फीस वसूल की जा रही है।फीस रसीद में फंगसन, लाइब्रेरी, मैगजीन, विकास कोष व अन्य के रूप में धन हड़प रहे हैं। प्रबंधकों द्वारा कोर्स नियत किया जाता है अलग-अलग पुस्तकें लगाई जाती हैं जिससे मोटा कमीशन वसूलते हैं। उन्होंने विद्यालय की जांच कराने की मांग की है और बताया ऐसा कोई स्कूल नहीं है जिसमें फायर ब्रिगेड, स्वच्छ पानी व चिकित्सा मौजूद हो। विद्यालय अपने ड्रेस कोड इतना महंगा रखते हैं और नियत दुकान से खरीदने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने  सभी बिंदुओं का संज्ञान लेकर एवं शिक्षा पर हर वर्ग का अधिकार है इसको दृष्टिगत जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अमित शर्मा, जिला महामंत्री आकाश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, जसवंत राजपूत, कंचन ठाकुर, सतेंद्र सिंह, वेद प्रकाश  राजपूत, हिमांशु शर्मा, अभय ठाकुर आदि सहित तमाम  कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now