अधिवक्ता के परिवार पर दर्ज मुकदमे को लेकर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी 

आंवला।  मोहल्ला गंज त्रिपोलिया निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा तहसील पर विधि व्यवसाय करते हैं उन्होंने बताया मोहल्ले के ही विपक्षियों ने मेरे परिवार पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है जिसकी शिकायत उन्होंने आंवला बार एसोसिएशन में की तभी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता आंवला थाना पहुंचे और कोतवाल से बात की और उन्हें सही बात से अवगत कराया। जितेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट ने बताया विपक्षीगण बेवजह रंजिश मानते हैं पूर्व में घर पर चढ़कर जान से मारने की नियत से फायर भी कर चुके हैं जिसमें रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्व में मेरे भतीजे के खिलाफ विपक्षियों ने दुराचार के मामले में झूठा मुकदमा न्यायालय से दर्ज कराया था जो पुलिस जांच में झूठा पाया गया बताया विपक्षी नशा करता है और शराब पिलाकर गाली गलौज कराता है और अभद्र व्यवहार करते हैं तथा मुकदमा जो कि न्यायालय में विचाराधीन है उसे वापस लेने का दबाव बनाते हैं।

 

 

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने भविष्य में जान माल का खतरा होने की आशंका भी जताई है। उन्होंने बताया अब झूठा मुकदमा दर्ज कराया है और दबाव बनाने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने झूठे मुकदमे को खत्म कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान बार अध्यक्ष अगरपाल सिंह एडवोकेट, नेकपाल सिंह एडवोकेट, अवनीश तिवारी एडवोकेट, अतुल सिंह एडवोकेट, केपी सिंह एडवोकेट, मनोज सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश सक्सेना आदि सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now