हेड कांस्टेबल को कार ने मारी टक्कर , अस्पताल में भर्ती 

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र  स्थित वेयर हाउस में  ईवीएम की सुरक्षा से में तैनात कांस्टेबल को  एक कार ने किला पुल के पास टक्कर मार दी , जिसमें  हेड कांस्टेबल घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने  घायल कांस्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रिजर्व पुलिस लाइन से परसाखेड़ा रोड नंबर 4 पर ईवीएम की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल 49 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र भीमसेन ने बताया कि वह  रात 12:00 बजे के आसपास परसा खेड़ा से ड्यूटी करके मोटरसाइकिल से वापस आ रहा था। किला पुल के पास सराय चौकी के सामने से पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी , टक्कर लगते ही वह  मोटरसाइकिल लेकर जमीन पर गिर गया।  कांस्टेबल का आरोप है  कि कार चालक ने उसे  मारने का प्रयास किया है। उसे  शक है कि उसे  मरवाने की साजिश की गई है। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है पत्नी ने धमकी दी थी मरवाने की , हो सकता है कार से टक्कर मारकर उसकी जान लेने  का प्रयास किया हो।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now