पारस एजुकेशनल सोसाइटी ने बिहार, हरियाणा  उत्तर प्रदेश के  शिक्षकों का किया सम्मान,

उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से 111 शिक्षक हुए सम्मानित ,
मौके पर वन मंत्री अरुण कुमार सहित कई गणमान्य रहे मौजूद ,

बरेली। पारस एजुकेशनल सोसाइटी उत्तर प्रदेश के बैनर तले  बरेली नाथ नगरी में विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 111 शिक्षकों सहित साहित्यकार, खिलाड़ी, और समाजसेवियों को को उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया ! सम्मान समारोह का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महापौर डॉ उमेश गौतम और पारस एजुकेशनल सोसाइटी के प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने मां सरस्वती के चित्र पर माला और पुष्प अर्पित कर  किया।  कार्यक्रम में कवियों ने काव्य पाठ  भी किया गया। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा पारस एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा  सोसाइटी के 16 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से 111 शिक्षकों का जो सम्मान किया गया है वह सराहनीय है. शिक्षकों द्वारा जो कार्य विद्यालय में किए जाते हैं उससे बच्चों के ज्ञान को बढ़ावा मिलता है.

 

 

 

पारस एजुकेशनल सोसाइटी ने उत्तर प्रदेश ही नहीं और भी राज्यों में समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा शिक्षकों को सम्मानित करना एक गौरव की बात है। पारस एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों के भी शिक्षकों को सम्मानित कर बरेली की अलग पहचान बनाई है। सम्मान समारोह में शिक्षकों , साहित्यकारों, खिलाड़ी को सम्मानित किया गया, हमें भी खुशी इस बात की हुई दूर-दूर से शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 के कार्यक्रम में भाग लिया , सम्मानित करने का अवसर हमें मिला इसका श्रेय पारस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष बंटी ठाकुर को जाता है। महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा शिक्षक ही बच्चों के आदर्श होते हैं और पारस एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से उत्तर प्रदेश नहीं अन्य राज्यों के भी शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है जो सराहनीय कार्य है।

 

 

विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षक खिलाड़ी समाजसेवी और साहित्यकारों को सम्मानित कर बरेली की अलग पहचान बनाई है। पारस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने कहा कि बिहार उत्तराखंड हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ऐसे उत्कृष्ट शिक्षकों, समाजसेवी  साहित्यकारों,खिलाड़ी को पारस एजुकेशनल सोसायटी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया है।  पारस एजुकेशनल सोसायटी उत्तर प्रदेश की स्थापना 2009 में हुई और उसके बाद निरंतर संस्था समाजसेवी के रूप में जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद कर रही है। सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, बरेली रामपुर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, , बंटी ठाकुर, डॉ विमल भारद्वाज, गुलशन आनंद, , अर्चना सिंह, राजपाल, पल्लवी शर्मा, जाकिर हुसैन, प्रमोद रघुवंशी, भारतेंदु सिंह चौहान, विनय कुमार सिंह राठौड़, संजीव अवस्थी, धीरज कुमार, सपना गुप्ता, ईशा कालरा, आशा सिंह, श्वेता सिंह, आलोक सिंह, अदिति सिंह, सत्येंद्र सिंह, पारस सिंह, प्रदीप तोमर, राखी गंगवार, अरुणा कुमारी राजपूत, पूजा चतुर्वेदी, प्रवीण सैनी, जगदीश लोधी, प्रतिभा भारती, प्रिया रघुवंशी, सीमा यादव, विपिन कुमार शुक्ला, कुमार सिंह सचिन कुमार सिंह, रचना वानिया, सहाना सैफी, कल्पना, रफत सुल्ताना, आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now