वित्त मंत्री सुरेश खन्ना  ने सौभाग्यवती को श्रद्धांजलि दी ,

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के बरेली निवास पर उनकी पत्नी सौभाग्यवती की निधन की  खबर पाकर शोक संवेदना व्यक्त  करने के लिए पहुंचे। श्री खन्ना ने संतोष गंगवार के घर पहुंचकर सौभाग्यवती गंगवार के फोटो के सामने  पुष्प अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान  सांसद अरुण सागर, पूर्व उपसभापति अतुल कपूर, व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा, ज्ञानी काला सिंह, आदि मौजूद रहे। बता दें सांसद संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार  अचानक तबियत बिगड़ने के चलते  कल सुबह निधन हो गया था ।   सौभाग्यवती गंगवार अपने जीवन में कई बार अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन रहीं, वर्तमान में  वह अध्यक्ष थीं।  सिटी शमशान भूमि पर बीते दिन उनके बेटे अपूर्व गंगवार इशू ने मुखाग्नि दी । वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश व प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं ने सांसद श्री गंगवार को फोन करके सांत्वना भी दी थी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now