फतेहगंज पुलिस ने 10 प्लास्टिक के कट्टों से 76 किलो डोडा किया बरामद ,तीन गिरफ्तार 

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने  खेतों से डोडा चोरी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 76 किलो अवैध डोडो जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत 7 लाख 60 हज़ार रुपए बताई गई  है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुक़दमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक  प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडे अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान फतेहगंज पश्चिमी के एएनए अगरास रोड पर जंगल में बने मंदिर के पीछे तीन आरोपियों को 10 प्लास्टिक के कट्टे में डोडा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया । पकड़ में आए तीनों आरोपी थाना सिरौली के बड़ागांव निवासी सुनील पुत्र सियाराम, ओमपाल गुर्जर पुत्र फूल सिंह, अखिलेश गुर्जर पुत्र मोरपाल  है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि उसके पिता सियाराम के नाम 10 ऐरी डोडा खेती का लाइसेंस था। पिता की मृत्यु के बाद उनका लाइसेंस अब मां के नाम पर है। आरोपी ने बताया कि इस वर्ष भी 10 ऐरी से अधिक चोरी की खेती की। खेती का हिस्सा तो नारकोटिक्स विभाग में जमा करा दिया। बाक़ी अवैध तरीके की खेती का बचा हुआ हिस्सा अपने साथियों के साथ मिलकर जंगल में लाकर बेचने की फिराक से छिपा दिया। ताकि रात के समय पंजाब से आने वाले ट्रको से सौदा कर इसको बेचा जा सकें।जिससे अधिक मुनाफा हो सके।  लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 प्लास्टिक के कट्टे जिसमें 76 किलो डोडा बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया था।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now