जिलाधिकारी ने पेयजल व्यवस्था की साफ-सफाई , नए वाटर कूलर लगाने के लिए  निर्देश

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर शनिवार को  कलेक्ट्रेट एवं कोषागार परिसर में जन सामान्य हेतु पेयजल व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने वर्तमान में चल रहे पेयजल व्यवस्था की साफ-सफाई एवं नए वाटर कूलर लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए ताकि जन सामान्य को किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के समय वाटर कूलर के पास गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाए तथा जो भी व्यक्ति गंदगी फैलाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाये। कोषागार स्थित वाटर प्यूरीफायर को देखकर उसे सही कराने या निष्प्रयोज्य कराने के निर्देश दिये गये और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाये।निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश सहित अन्य कई  अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now