पुत्र ने अपने पिता,चाचा व चाचा ने भतीजे पर दर्ज कराया जानलेवा हमला और लूट का मुकदमा

शीशगढ़। गत दिनों सम्पत्ति बटवारे को लेकर हुई पिता ,पुत्र व चाचा भतीजे की मारपीट के मामले  पुलिस ने चाचा और भतीजे की शिकायत पर दोनों पक्षो के खिलाफ लूट और जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।कस्बे के मोहल्ला ठाकुरान निवासी नरेश सिंह ने पुलिस को वताया कि गत 18 मई की सुबह  को वह अपने बाग में पानी भरने को अपने बड़े भाई कृष्ण पाल सिंह के साथ पहुँचे थे।तभी विपक्षी  उनका  सगा भतीजा ललित सिंह ने अपने दो से तीन साथियों के साथ उनके सिर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था।

 

 

 

हमलावर  मारपीट के बाद उनकी जेब से 35 सौ रुपए लूटकर उनका मोबाइल तोड़कर मौके से भाग गए थे।इससे पूर्व भी आरोपी पीड़ित और उनके भाई के साथ मारपीट कर चुके हैं।हीं विपक्ष के ललित सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 18 मई को अपने बाग और फसल की रखवाली करने को गए थे।तभी प्रथम पक्ष के नरेश सिंह,कृष्ण पाल सिंह और उनके दो अज्ञात साथियों ने लाठी डंडे से जमीन पर गिरा कर पीटकर बेहोश कर दिया था। बेहोशी की हालत में आरोपी गले से सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।पुलिस ने ललित सिंह की तहरीर पर  चाचा नरेश सिंह, पिता  कृष्ण पाल सिंह व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now