किशोरी के अपहरण और छेडखानी के मामले में  चार नामजद

देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र देवरनियां के एक गांव मे एक किशोरी को गांव के दूसरे समुदाय के लोग अपहरण कर ले जाने और छेड़खानी कर जातिसूचक शब्द कहने के मामले मे पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को हिन्दूवादी नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की थी।मामला बीस मई का है। आरोप है कि गांव के‌ दुसरे समुदाय के युवक ने पकडकर अपने साथियों के साथ किशोरी को अगवा कर लिया । और छेडखानी कर दुष्कर्म का प्रयास किया।और खोजबीन  करते हुए परिजन जब जंगल की तरफ पहुंचे और आरोपियों के चंगुल से‌ किशोरी को छुडाया।

 

 

 

पुलिस ने इस मामले मे मुख्य आरोपी राशिद,नन्ने नाई, अशफाक, नन्ने नाई, समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए बरेली भेज दिया है। आरोप है कि आरोपियों ने  जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर किशोरी के परिजनों को धमकी दी।हिन्दूवादी नेता ने पुलिस के आला अफसरों को मामला एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद हरकत मे आई पुलिस ने राशिद और नन्ने नाई को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी उन्हें न्यायालय मे पेश नहीं किया गया है । पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। जल्द वह भी गिरफ्तार किए जाएंगे।तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। बाकी  आरोपी भी जल्दी गिरफ्तार होगें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now