पत्नी से हुए  विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या 

आंवला।  गृह कलेश में एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसकी पत्नी गुस्सा होकर अपने मायके चली गई। इस दौरान युवक ने अपनी पत्नी से मोबाइल फोन पर बात की तो विवाद होने पर उसने गुस्से में आकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जब युवक की मां ने उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना आंवला कस्बे के घेर करम खां रहने वाले 30 वर्षीय विक्की पुत्र अख्तियार के चाचा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका पत्नी रोशनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
उसकी पत्नी रोशनी गुस्सा होकर अपने मायके चली गई थी। बुधवार की देर रात विक्की ने पत्नी रोशनी को फोन मिलाया। जिस पर दोनों के बीच फोन पर ही तकरार शुरू हो गई। उसके बाद विक्की ने कमरा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसकी मां नूर बानो ने उसे आवाज दी तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। उसने कमरे में झांक कर देखा तो विक्की दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। परिवार के लोगों ने जब तक उसे फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now