
शीशगढ़। कस्बे में आज पी एम आवासो के लाभार्थियों की जाँच को तहसील से नायब तहसीलदार कानूनगो के साथ जाँच करने पहुँचे।दोनों अधिकारियों ने 10 लाभार्थियों के आवासो की जांच की।जाँच में सभी कोठी बंगले के मालिक निकले।जिन्हें अपात्र घोषित कर जांच उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। इस संबंध में मंगलवार को शीशगढ़ कस्बे के मोहल्ला अगवाडा में नायव तहसीलदार शिवा वर्मा कानूनगो मुकेश कुमार के साथ पी एम आवास पाने वाले लाभार्थियों की जाँच को पहुंची।नायव तहसीलदार ने 10 लाभार्थियों की जांच की।जाँच में नायब तहसीलदार को पीएम आवास का लाभ पाने वाले लोगों की कोठी बनी मिली।इस पर नायब तहसीलदार भी अचंभित हो गईं।जाँच में सभी 10 लोग अपात्र पाए गए।
शीशगढ़ में पीएम आवास के 1142 लाभार्थी
नायब तहसीलदार शिवा वर्मा ने बताया कि शीशगढ़ में पी एम आवास पाने वाले 1142 लाभार्थी हैं।आज 10 लोगों के मकानों की जाँच गईं।जाँच में लोगों ने पुराने खंडहर मकानों के फोटो लगाकर योजना का लाभ लें लिया है।जबकि लाभार्थी पहले से ही कोठी और बंगलो के मालिक हैं।अब जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजकर आगे भी जांच जारी रहेगी। जांच सभी लाभार्थियों की होगी।








