सीमेंट से भरा ट्रक पेड़ से टकराया , परिचालक की जलकर मौत

चालक ने ट्रक से कूद कर बचाई अपनी जान,
मृतक के परिवार में मचा कोहराम ,

बरेली। नवाबगंज पीलीभीत हाईवे मार्ग पर धौरेरा गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया।  मंगलवार को बरेली की ओर से सीमेंट से भरे ट्रक की चालक की आंख लगने से सीमेंट से भरा ट्रक पेड़ से जा टकराया ,पेड़ से टकराते ही ट्रक में आग लग गई जिसमें परिचालक की आग से झुलसने के कारण मौत हो गई वहीं ट्रक के चालक  कूद कर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक ट्रक का  परिचालक सौरभ पुत्र राजेश शाहजहांपुर थाना निगोही के गांव उदरा का रहने वाला था। घटना के वक्त वह  ट्रक में फंसे रहने से जिंदा जल गया।  हालांकि  परिचालक सौरभ को  ट्रक से निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन लोगों द्वारा काफी प्रयास के बाद भी निकाला नहीं जा सका  , और काफी देर तड़पने के बाद परिचालक सौरभ की जलकर मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर  पहुंची और घंटों की  मशक्कत के बाद आग  पर काबू पाया जा सका।  इसके बाद  परिचालक के शव को जेसीबी मशीन ने  बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now