नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने में चार पर रिपोर्ट

बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह व उसकी पत्नी बीते 17 मई को मेहनत मजदूरी करने घर से बाहर गए थे। इसी दौरान रात्रि करीब बारह बजे सर्वेश पुत्र दयाल निवासी नरेंद्पर थाना नवाबगंज जिला बरेली उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। उस समय घर में अकेली उसकी बीमार मां थी। थाने में दी तहरीर में युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को भगा कर ले जाने में राजेश व उसकी पत्नी लज्जावती तथा बबलू का पूरा सहयोग रहा है। क्योंकि सर्वेश इनके सांडू का लड़का है। जो उक्त लोगों के घर पर रहता था।
उसने अपनी बेटी को सभी संभावित स्थानों पर काफी तलाश किया पर कहीं कोई पता नहीं चला। जानकारी मिलने पर उसने राजेश व उसकी पत्नी से अपनी बेटी के बारे में जानकारी की तो वह उसे भला बुरा कहने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने अपनी बेटी की बरामदगी के लिए थाने में तहरीर दी है। बहेड़ी पुलिस ने इस मामले में सर्वेश पुत्र दयाल, राजेश पुत्र किशन लाल, लज्जावती पत्नी राजेश व बबलू पुत्र किशन लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now