बिलपुर क्रासिंग दो दिन तक बंद

फतेहगंज पूर्वी।बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर दो दिन का मरम्मत कार्य प्रारंभ हो गया है। जिस कारण  जनता को क्रॉसिंग बंद होने के चलते  भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मरम्मत कार्य के बाद ही क्रॉसिंग को खोला जाएग।फतेहगंज पूर्वी की बिलपुर रेलवे स्टेशन की क्रासिंग संख्या 344 पर सोमवार सुबह करीब दस बजे फाटक की सड़क की रेल पटरियों के मेंटेनेंस का कार्य प्रारंभ हो गया।रोजा से पहुंची रेलवे विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया।
रोजा सेक्शन के इंजीनियर ने बताया कि बिलपुर क्रासिंग पर दो दिन चकरेल व ओवरहालिंग का कार्य किया जाएगा।जिस कारण रेलवे के सीनियर अधिकारियों द्वारा कार्य करने की दो दिन की अनुमति प्रदान की गई है।सोमवार को रेलवे टीम ने डाउन लाइन दिशा की पटरियों के बीच बिछी रबड़राइज को हटाकर कर मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर दिया है।वहीं अचानक से रेलवे विभाग द्वारा क्रासिंग को बंद रखने के फैसले से सड़क मार्ग की मरम्मत का कार्य पब्लिक को महंगा पड़ गया है ।रेलवे विभाग ने फाटक को बंद करने के लिए कोई भी अग्रिम सूचना जारी न कर सीधे कार्य को शुरू कर दिया।जिससे दातागंज मार्ग, जैतीपुर मार्ग तथा गढ़िया रंगीन मार्ग को जाने बाले बाहनों को बहगुल नदी के रेलवे लाइन पुल के नीचे से तथा निवड़िया रेलवे फाटक से निकाला जा रहा है।रेलवे सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को भी मरम्मत कार्य किया जाएगा।मंगलवार को मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद देर शाम तक रेलवे फाटक को खोल दिया जाएगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now