सड़क हादसे में बी फार्मा  टीचर की मौत, मृतक के परिवार में मचा कोहराम

बरेली । सुभाष नगर क्षेत्र के मोहल्ला शांति विहार निवासी मोहित शर्मा(36 ) को  बदायूं रोड पर करगैना के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी।  इस घटना में मोहित शर्मा की घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया और परिवार वालों को सूचना दी।  मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक मोहित शर्मा के पिता राजीव कुमार शर्मा ने बताया मोहित शर्मा आंवला में खुसरो कॉलेज में बी फार्मा का टीचर था।
रविवार की रात में आंवला से मोटरसाइकिल से आ रहा था। तभी बदायूं रोड के  करगैना के पास बन रहे गेट के पास चार पहिया वाहन ने मोहित शर्मा की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोहित शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया और परिवार वालों सूचना दी।  परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे।  मौत की सूचना पाते  ही परिवार में कोहराम मच गया । मोहित शर्मा अपने पीछे  पत्नी दीपा और दो लड़के छोड़कर गए है।  सभी का परिवार में रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now