जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का निरीक्षणकर दिए आवश्यक निर्देश

डीएम ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,
मौके पर कई अधिकारी भी रहे मौजूद ,

बरेली। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को परसाखेड़ा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम परिसर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना सकुशल सम्पन्न कराए जाने के संबंध में समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण कराए जाने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।निरीक्षण के समय निर्देश दिये गये कि आर0ओ0 टेबल व काउण्टिंग एजेन्ट के लिये मतगणना कक्ष में बैठने की उचित व्यवस्था , आर0ओ0 कक्ष में सी0सी0टी0वी0 कैमरा आदि की व्यवस्था , मतगणना परिसर के अन्दर किसी की भी गाड़ी को ना आने के संबंध में निर्देश भी दिए।

 

 

 

निरीक्षण के समय जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि बैरिकेटिंग को सही प्रकार से सील कर जाली लगाई जाये और जिस कक्ष में मतगणना हो रही हो वहां पर गर्मी के दृष्टिगत कूलर, पंखे आदि की उचित व्यवस्था की जाये तथा मतगणना स्थल पर जो भी हाल खाली है उसमें ताला लगाकर बंद कर दिया जाये। निरीक्षण के समय जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी का कन्ट्रोल रुम से जायजा लिया।निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now