अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल दो युवकों की  इलाज के दौरान मौत

देवरानियाँ पुलिस ने एक केस में एसएसपी की दखल पर लिखी रिपोर्ट 
देवरनियां। कोतवाली देवरनियां क्षेत्र मे अलग-अलग हुए दो सडक हादसों मे घायल हुए व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। एक अज्ञात वाहन के खिलाफ तो पुलिस ने रिपोर्ट कर ली,मगर दुसरी घटना मे बिना नम्बर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से मना करने पर  देवरनियां पुलिस को एस एस पी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करनी पडी।गांव मंगतपुर निवासी खूबरन ने बताया कि उसके भाई का लडका नयन सिंह 23 अप्रैल को किसी अज्ञात टैम्पू से बरेली की तरफ से बहेडी की तरफ आ रहा था । इसी दौरान  देवरनियां में  आला हजरत डिग्री कालेज के पास बरेली-नैनीताल हाईवे पर पुलिया से उतरते हुए किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेन्ट हो गया। गम्भीर रुप‌ से घायल नयन‌ सिंह को बरेली के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया ।
जहां दो माई को उसकी मौत हो गयी। खूबकरन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरी घटना में  गांव सिंधौरा निवासी शिवम ने बताया कि उसके पिता घासीराम एक माई को उसके बहनोई हरीश कुमार के साथ बाइक से बहेड़ी से वापस आ रहे थे , तभी  रास्ते में  रिछा स्टेशन की तरफ से तेज गति आ रहे  ईटों से भरे बिना नम्बर के ट्रैक्टर ने बाइक में साइड में मार दी जिसमें  घासीराम  गंभीर रुप‌ से घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल घासीराम की इलाज के दौरान मौत हो गयी।शिवम का आरोप है कि उसने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आठ माई को  देवरनियां कोतवाली मे तहरीर दी । मगर पुलिस ने बिना नम्बर के ट्रैक्टर की रिपोर्ट दर्ज न‌ होने का हवाला देकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की,और उसे डांटकर भगा दिया। एसएसपी को दिये पत्र मे शिवम ने कोतवाली देवरनियां पुलिस पर मुल्जिमानों से मिले होने का आरोप लगाते हुए , रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई ।
एसएसपी ने देवरनियां पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश करे,जिसपर देवरनियां पुलिस ने एसएसपी को दिये शिकायती पत्र पर  अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now