20 हज़ार की रिश्वत लेता चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार

बरेली : एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चकबंदी लेखपाल नें किसान को घर बुलाकर रुपए लिये जिसके बाद मौके पर पहुंची एंटी करप्शन टीम ने 20 हज़ार की रिश्वत लेते हुए लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना सुभाष नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

 

भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम के मुताबिक शिकायतकर्ता आंवला के थाना विशारतगंज निवासी प्रघुम्न पुत्र विद्याराम का कोर्ट में एक मामला विचारधीन था। जिसमें न्यायालय ने किसान के पक्ष में आदेश किया।वही किसान की जमीन की पैमाइश तहसील आंवला के लेखपाल नितेश माहेश्वरी के पास पहुंची। इस बीच नितेश नें किसान से रिश्वत के रूप में 20 हज़ार की मांग की। इस दौरान रुपए न मिलने पर चकबंदी लेखपाल ने पैमाइश करने से इनकार कर दिया।

 

 

जिसके बाद किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम में कर दी। इस बीच किसान प्रघुम्न नें चकबंदी लेखपाल नितेश से बात की तों नितेश ने रुपए लेकर सुभाष नगर के पुरानी चांदमारी में अपने घर बुला लिया। जिसकी सूचना किसान नें एंटी करप्शन टीम को दी। मौके पर पहुंची एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों 20 हज़ार की रिश्वत लेते हुए चकबंदी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को थाना सुभाष नगर पुलिस के हवाले कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now