सड़क पर पत्थर डालने के बाद ठेकेदार रोड़ डालना भूला 

शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर (ऊँचा गाँव )में लगभग 6  महीने पहले ठेकेदार ने सड़क पर पत्थर डाला था लेकिन आज तक सड़क नहीं पड़ी है। पत्थरों पर चलने से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।ग्राम प्रधान बब्लू गंगवार ने बताया कि उनके गांव को जाने वाली सड़क पर कई महीने पहले पत्थर डालकर सी सी रोड निर्माण शुरू किया गया था। रोड पर पत्थर डालने के बाद ठेकेदार सड़क डालना ही भूल गया। 6 महीने बीत जाने के बाद भी सड़क नही डाली गई है।

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार बड़े अधिकारियों, ठेकेदार व जनप्रतिनिधियों से सड़क डालने के लिए कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।सड़क पर ग्रामीणों का चलना दुश्वार है कई ग्रामीण चोटिल भी हो चुके हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी समस्या होती है।बता दें कि जिला पंचायत द्वारा यह सड़क स्वीकृत हुई है जिसकी लंबाई लगभग 930 मीटर और लागत लगभग 25 से 26 लाख रुपए की है।ए ई हरिओम यादव ने बताया कि 15 दिन में सड़क निर्माण का काम  करा दिया जाएगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now