आइसक्रीम विक्रेता ने पेचकस मारकर  ग्राहक की ली जान 

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में  आइसक्रीम को लेकर हुए मामूली कहासुनी में पेचकस  मारकर आइसक्रीम विक्रेता ने ग्राहक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कुछ प्रयास करने के हत्यारोपी  को भी  गिरफ्तार कर लिया।बुधवार शाम को  ग्राम माधोपुर में शेर सिंह पुत्र गंगाराम निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा वार्ड नंबर 6 कस्बा फतेहगंज पश्चिमी  बर्फ बेचने गया था। इसी बीच माधोपुर के रहने वाले संजू पुत्र रामकुमार कश्यप  के  बच्चे आइसक्रीम के लिये जिद करने लगे।तो उसने आइसक्रीम विक्रेता से  पांच पांच रुपये की आइसक्रीम बच्चों को देने को कहा ।
पर आइसक्रीम विक्रेता ने कहा कि उसके पास  पांच रुपये की आइसक्रीम नहीं है। तभी उसने  संजू ने कहा कि तो यहाँ से चले जाओ बच्चे जिद कर रहे।वह बोला नहीं  जाऊंगा इसी  बात को लेकर विवाद हो गया।इसी दौरान शेर सिंह ने बर्फ फोड़ने के लिए रखी गई नुकीले पेचकस से संजू पर कई बार कर दिये। जिससे संजू गम्भीर घायल होकर गिर जमीन पर गया।मोहल्ले वालों  की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई घायल व्यक्ति को इलाज के लिये एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल बरेली को भेज दिया।जहां  डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।पुलिस ने आरोपी शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।म्रतक संजू के भाई ने बताया चार भाइयों में तीसरे नम्बर का भाई था। उसकी  पत्नी भूरी की चार साल पहले मौत हो चुकी है।तीन लडकियां  है।वह मजदूरी कर  अपने बच्चों का पालन पोषण करता था।अब बच्चों के ऊपर से मां बाप  दोनों का  साया उठ गया है ।थाना प्रभारी धनन्जय कुमार पांडेय ने बताया आइसक्रीम को लेकार विवाद हुआ था।आइसक्रीम बेचने वाले ने पेचकस से बार कर संजू को घायल कर दिया था।एम्बुलेंस से ईलाज को भेजा था।वहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now