पानी टंकी से गिरकर मजदूर की मौत

मीरगंज। जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण कर रहे एक मजूदर की टंकी से गिरकर मौत हो गयी है। मामला ग्राम पंचायत जौनेर का है जहां गाँव में जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदार के द्वारा पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा जिसमे सुरक्षा मानकों को दरकिनार करते हुए मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है यही कारण है कि मजदूर को अपनी जान गवानी पड़ी है।जानकारी अनुसार विकासखंड मीरगंज के अंतर्गत ग्राम जौनेर में निर्माणाधीन पानी टंकी में मनकरा निवासी रोहिताश पुत्र दुर्गा प्रसाद सहित अन्य मजदूर काम कर रहे थे। टंकी के ऊपरी हिस्से में पर काम कर रहा था इसी दौरान अनियंत्रित होने से रोहिताश नाम का मजदूर टंकी से मुंह के बल नीचे गिर गया जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि पानी टंकी निर्माण कार्य में लगे मजदूर बिना सुरक्षा के काम कर रहे थे।जिससे मृतक का ऊंचाई पर नियंत्रण बिगड़ते ही सीधे जमीन पर गिर गया और मौत हो गई। बताते हैं ठेकेदार ने इन मजदूरों को सेफ्टी किट भी नही दिया गया था जबकि सेफ्टी किट में सेफ्टी बेल्ट, कैप, दस्ताने, रस्सी इत्यादि दिया जाता है ताकि अचानक गिरने पर भी मजदूर सुरक्षित रहे लेकिन ठेकेदार के द्वारा चंद रुपयों के लालच में सुरक्षा मानकों को दरकिनार करते हुये मजदूरों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है ।साथ ही जानकर तो यह भी बताते हैं कि किसी भी मजदूर को निर्माण कार्य मे लगाने से पहले ठेकेदार को संबंधित निर्माण विभाग के माध्यम से मजदूर के श्रम पंजीयन की जानकारी जिला श्रम कार्यालय में जमा करना होता है ताकि मजदूर के साथ निर्माण के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से पीड़ित परिवारों को मदद मुहैया कराया जा सके।।उपजिलाधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा ठेकेदारों को सुरक्षा मानक का पालन करने का निर्देश निरंतर दिया जाता है।उसके बाद भी ऐसी घटना का होना चिंता का विषय है।ठेकेदार द्वारा कार्य का पंजीयन कराया जाता है।ऐसा नहीं हुआ है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now