
आंवला:-कस्वा सिरौली से हो कर दिल्ली जाने वाली एक डग्गामार बस के चालक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।शिकायत मिलने पर सिरौली पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
जनपद संभल के चंदौसी जारई गेट के रहने वाले उवैश ने थाना सिरौली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया की बह दातागंज से दिल्ली के लिए संचालित हो रही बस पर चालक है। 11 मई को दातागंज से दिल्ली को बस ले कर जा रहे था। जैसे ही उनकी बस सिरौली अड्डे पहुंची तो वहां पर पहले से बैठे आधा दर्जन लोगों ने बस को रोक कर उनके साथ मारपीट की बस में बैठी सवारियो ने उनको बा मुश्किल बचाया। जिसमें उवैश को चोटें आईं पुलिस द्वारा उवैश का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाहबाद के जुबैर कुरैशी एवं सिरौली के मोहल्ला प्यास के इम्तियाज पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।








