शाही में महिला की हत्या के मामले में अज्ञात बदमाशों पर  लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज

शीशगढ़। मंगलवार शाम को शाही थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।घटना का जल्द खुलासा करने को एसपी ग्रामीण ने कई टीमों का गठन कर क्षेत्र में डेरा डाल दिया है।मृतका हेमलता के पिता  हरीश कुमार पुत्र मोरपाल के द्वारा शाही थाने में दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार  उन्होंने मई 2023 को बेटी की शादी थाना शाही के बीर पुर बकैनिया निवासी राजकुमार पुत्र मदन लाल के साथ की थी।कल  मंगलवार को  बेटी और दामाद उनके घर  पिता का पता लेने आए थे।शाम को  बेटी और दामाद बाइक से अपने घर को निकले थे कि रास्ते में बीरपुर बकैनिया गाँव के लिंक रोड पर पुलिया के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने दामाद की बाइक रोक कर उनसे पैसे और ज़ेवर छीनने लगे।

 

 

 

दामाद और बेटी के विरोध करने पर पीछे से आए दो बदमाशों ने विरोध कर रही बेटी को गोली मार दी और दामाद को भी तमंचे की बट से जमकर पीटकर घायल कर दिया।बेटी के गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। हत्या और लूट कर बदमाश मौके से भाग गए।सूचना पर दामाद के परिजन ग्रामीणो के साथ घटनास्थल पर पहुँचे उधर हम लोग भी परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुँचे तो देखा दामाद घायल अवस्था में पड़ा था और बेटी मृत पड़ी थी।  घायल दामाद का बरेली के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।इंस्पेक्टर शाही सतीश कुमार नैन ने वताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।एस पी देहात ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन कर शीघ्र घटना के खुलासे का निर्देश दिया है।जाँच जारी है। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची  हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now