पेशेवर अपराधी को पकड़कर ग्रामीणों  ने पुलिस को सौंपा 

शीशगढ़। दिन दहाड़े बाइक चोरी कर भागते चोर को बाइक स्वामी ने  ग्रामीणों  की मदद से पकड़कर पुलिस को सौपा।पुलिस ने आरोपी की कुंडली खंगाली तो वह पेशेवर अपराधी निकला।जिसके खिलाफ कोतवाली बरेली और सिरौली थाने में आधे दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने बाइक स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।वादी कस्बे के मोहल्ला बिलासपुर बस अड्डा निवासी हसनैन रजा पुत्र अंजुम अहमद ने पुलिस को बताया  कि सोमवार शाम लगभग 7.35 बजे उसकी बाइक हीरो एच एफ डीलक्स घर के सामने खड़ी थी।जिसे अभियुक्त कुलदीप पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम गहवरा थाना मीरगंज चोरी कर भाग रहा था।

 

 

 

बाइक चोरी कर लें जाते देखकर उसनें शोर मचाकर लोगों की मदद से पकड़ लिया।पुलिस बाइक स्वामी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने बताया  बाइक चोरी कर भागने बाला चोर पेशेवर अपराधी है।जिसके खिलाफ कोतवाली बरेली,थाना सिरौली में आधा दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।अब शीशगढ़ थाने में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now