
बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विद्युत विभाग के अधिक्षण अभियंता व समस्त अधिशासी अभियंताओ के साथ बैठक की।बैठक में निर्देश दिये गये कि बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत विद्युत कटौती कम से कम की जाये यदि अति आवश्यक हो तो सुबह के समय कटौती की जाये उस समय तापमान कम रहता है।
अघीक्षण अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि फाल्ट आदि सही करने के लिए विद्युत आपूर्ति रोकी जाती है।बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि जिन ट्रांसफार्मरों पर ओवर लोडिंग है उनकी क्षमता बढ़ायी जाये। इसके अतिरिक्त जहॉ कहीं विद्युत तारों पर पेड़ आदि झुक गये हैं या डालियॉ आदि आ गयी है, अनुमति लेकर उनकी कॉट-छॉट करायी जाये।बैठक में अवैध विद्युत कनेक्शनों पर कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश दिये गये साथ ही यह भी बताया गया कि अवैध विद्युत कनेक्शनों पर वसूली किये जाने जैसी शिकायतें प्राप्त नहीं होनी चाहियें यदि ऐसा हुआ तो कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश सहित विद्युत विभाग के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।









4 thoughts on “जिलाधिकारी ने विद्युत के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपूर्ति सूचारू रखने के साथ अवैध विद्युत कनेक्शनों पर कार्यवाही के दिये निर्देश”
Hey very cool blog!! Man .. Beautiful .. Superb .. I’ll bookmark your site and take the feeds additionally?KI’m happy to seek out so many helpful information right here within the post, we need work out extra strategies on this regard, thank you for sharing. . . . . .
Just a smiling visitant here to share the love (:, btw great style and design. “Reading well is one of the great pleasures that solitude can afford you.” by Harold Bloom.
you’ve got a great weblog right here! would you like to make some invite posts on my blog?
Perfectly pent subject matter, Really enjoyed looking at.