इस बार गठबंधन की आंधी चल रही है,सरकार भी गठबंधन की ही बनेगी ।।विधायक अताउर्रहमान

शीशगढ़। इस बार इंडिया गठबंधन की आंधी चल रही है,और सरकार भी इंडिया गठबंधन की ही बनेगी।शीशगढ़ में भट्टा यूनियन के जिलाध्यक्ष डॉ हाजी आफताब अहमद के घर हक़ीक़ा प्रोग्राम में शामिल होने आए बहेड़ी से सपा विधायक अताउर्रहमान ने पत्रकारवार्ता में यह बात कही।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जुमले बाजों की सरकार है। जिससे अव जनता भी जागरूक हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन को इस बार सर्व समाज प्रत्येक गांव कस्बों में बम्फर बोट मिला है। जिससे बरेली,पीलीभीत, आवंला में भी इंडिया गठबंधन की जीत निश्चित है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जनता को जाति धर्म के नाम पर वोट लेकर देश मे राज करना चाहती है।

 

 

 

 

लेकिन अव देश की जनता जान चुकी है।इसीलिए भाजपा इस चुनाव में इन जुमलों से विफल हो चुकी है। अब जनता जागरूक हो चुकी है। जनता का मन पूरी तरह बदल चुका है। अव देश की जनता ने मन बना लिया है कि उन्हें जुमलों बाली भाजपा सरकार नहीं चाहिए। भाजपा में वेरोजगरी व मंहगाई चरम पर पहुंच चुकी है जिससे जनता में त्राहि त्राहि मच गई है। जिससे परेशान जनता में इस बार इंडिया गठबंधन की पूरी तरह आंधी चल रही है। उन्होंने दावा भी किया है कि अभी हाल में हुए तीन चरणों के चुनाव में गठबंधन की लहर से यह सावित हो गया है कि अव मोदी सरकार तो गई,गठबंधन की सरकार ही बनेगी। इस अवसर पर शीशगढ़ चेयरमैन पति/सपा नेता हाजी गुड्डू, हाजी अबदुल सलाम शास्त्री,रेहान अहमद,पूर्व प्रधान शराफत यार खां,मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now