संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

बहेड़ी। उत्तराखंड के थाना पुल भट्ठा के गांव बरी निवासी नवी अहमद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सैफ की शादी दो वर्ष पूर्व थाना बहेड़ी के गांव पचपेड़ा के शाहबाज पुत्र रईस अहमद के साथ की थी । उन्होंने बेटी की शादी में अपने सामर्थ के अनुसार काफी दान दहेज दिया था। लेकिन फिर भी उसे दान दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। रविवार को उन्हें उनकी बेटी के ससुर के द्वारा सूचना मिली कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है।

 

 

 

 

उसे भोजीपुरा के राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज में दिखाने ले जा रहे हैं। थोड़े समय बाद उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी की मृत्यु हो गई है और वापस आ रहे हैं। देवरनियां कस्बे में जब उन्होंने गाड़ी रोककर अपनी बेटी की हालत जानी चाहिए तभी ससुराल वाले उनकी बेटी को छोड़कर फरार हो गए। उसने अपनी बेटी को बहेड़ी के सरकारी अस्पताल में दिखाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जानकारी मिलने पर बहेड़ी पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतका के परिवार वालों ने बताया कि उनका दामाद पांच दिन पूर्व ही किच्छा से अपने गांव पचपेड़ा को लेकर गया था। जिसकी सूचना भी उनको नहीं दी गई थी। जब उनकी बेटी की मृत्यु हो गई तब उन्हें बताया गया। उनकी बेटी को हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था उन्होंने अपनी बेटी की ननद नेहा, नंदोई मो. इरफान निवासी मोहल्ला शाहगढ़ कस्बा बहेड़ी, बेटी की सास हनीफा,ससुर रईस अहमद हाल निवासी नई सोनेरी वार्ड नं 11 कस्बा व थाना किच्छा उत्तराखंड पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

 

 

वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुगंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now