तमंचे से लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

 

बरेली : लोगों के ऊपर धौस जमाने के लिये रखे तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस नें आरोपी के पास 315 बोर के दो कारतूस भी बरामद किये हैं।

थाना फतेहगंज पश्चिम पुलिस नें रहपुरा अंडरपास के पास से सतुईय्या पट्टी निवासी प्रेमपाल पुत्र स्वर्गीय चुन्नीलाल को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को बताया कि अपने शौक पूरे करने के लिए व आसपास के लोगों में धौस जमाने के लिए आरोपी तमंचे का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now