पीएचडी मौखिकी परीक्षा सम्पन्न

बरेली।  विधि विभाग , एम जे पी रुहेलखंड विश्व विद्यालय बरेली के सेमिनार हाल में बृहस्पतिवार को  विधि शोध छात्र राम विलास चौधरी का शोध वायवा  प्रस्तुतिकरण  हुआ जिसमें  बाहय परीक्षक  के रूप में प्रो. फरीद खान विधि विभाग वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़ उपस्थित थे।शोधार्थी ने शीर्षक” “डेवलपमेंट  ऑन आर्टिकल 356 आफ्टर एस आर बोम्मई जजमेंट : ए क्रिटिकल एनालिसिस “पर  शोध प्रोफेसर डी . के . सिंह के निर्देशन में अपना पूरा किया, शोधार्थी द्वारा राज्यों में आपात लागू किए जाने से सम्बंधित विधि बनाने वा संवैधानिक उपबंधो के संशोधन को लेकर सुझाव दिया गए इसके]अलावा  विधि विभाग में एल.एल.एम चतुर्थ स्मेस्टर ( ह्यूमन राइट ) ,एल.एल.एम चतुर्थ स्मेस्टर  ( साइबर लॉ), डिप्लोमा इन साइबर लॉ वा डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स सेकेंड सेमेस्टर का डिसर्टेशन वायवा संपन्न कराया गया ।संपूर्ण   कार्यक्रमों को विभागाध्यक्ष एवम रिसर्च  कोर्डिनेटर डॉ अमित सिंह के निर्देशन में पूरा कराया गया । इस अवसर विधि संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार सिंह,  प्रोफ़ेसर डी. के. सिंह बरेली कॉलेज बरेली, प्रो. गुरमीत सिंह के. जे. के. कॉलेज मुरादाबाद उपस्थित रहे व विभाग के अन्य  शिक्षकगण  डा शहनाज अख्तर, ,” नईमुद्दीन, अमित कुमार सिंह, डॉ अनु शर्मा, डॉ लक्ष्य लता, प्रियदर्शनी, रविकर यादव,अनुष्का मूलचंदानी,राष्ट्रवर्धन, नेहा दिवाकर ,श्रद्धा एलएलएम के विधार्थी , शोधार्थी वा अन्य कर्मचारी गण  मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now