मीरगंज का प्रकरण : दोनों बहनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई हेंगिंग , पुलिस ने एक महिला को लिया हिरासत में ,

मीरगंज। फतेहगंज पश्चिमी  के सफरी गांव में बुधवार रात को दो सगी बहनों की एक साथ संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।दोनों बहनों का गुरुवार को पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया , जिसमें दोनों बहनों की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है।  पोस्टमार्टम होने के बाद सगी दोनों  बहनों के शव गांव पहुंचे जहां सुरक्षा के बीच पुलिस ने परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार करा दिया गया।  फिलहाल गांव में घटना के बाद से सभी सामान्य है सब कुछ पहले की तरह ही चल रहा है।

 

 

फतेहगंज पुलिस ने बताया मुकदमे में नामजद महिला चांदनी मौर्या को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है साथ ही आकाश नाम के युवक की भी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक घटना के बाद से फरार है। गांव में अचानक हुई दो मौतों से मच गई थी सनसनी सपरी गांव निवासी उत्तम मौर्य की बडी बेटी कल्पना बीए की छात्रा थी जिसका शव जमीन पर पड़ा मिला था । दूसरी बेटी तुलसी इंटर की छात्रा थी ,उसका शव  फंदे पर लटका मिला  था ।वादी की दोनों बेटियां अपने ही घर में मृत अवस्था में पाई गई थी । इस दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी मच गई। दोनों शवों की सूचना क्षेत्र में फैलने के बाद लोगों का मौके पर हुजूम लग गया। सूचना पर एमएसपी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। घर के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की। हालांकि वादी ने पुलिस को दी तहरीर में अपने पड़ोस के रहने वाले परिवार को घटना का जिम्मेदार बताया है और उन्ही लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत की।

 

 

थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि बीती रात दो सगी बहनों के शव सपरी गांव के एक घर से बरामद हुए थे।  शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। दोनों बहनों की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात आई है। परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर महिला चांदनी मौर्या को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही घटना में आये एक युवक की भी तलाश की जा रही है। युवक को भी जल्द तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now