बुजुर्ग की सिर फोड़कर हत्या करने का कुछ लोगों पर लगा आरोप

 

बरेली : बीती मंगलवार को कालीबाड़ी क्षेत्र में दो पक्षों में ही कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों नें एक बुजुर्ग की ईंट से सिर फोड़कर हत्या कर दी। जबकि बुजुर्ग का बेटा गंभीर रूप से घायल हैं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। घटना के बाद से आरोपी अभी फरार है।

 

मृतक की बेटी कामनी के मुताबिक मंगलवार दोपहर में वे लोग परिवार के साथ कालीबाड़ी में वोट डालने आए थे, यहीं के रहने वाले होरीलाल के परिवार से महिलाओं से कहासुनी हो गई। उस समय मामला निपटा लिया गया।आधी रात में संजय नगर से आए हमलावरों ने होरीलाल के घर धावा बोल दिया। होरीलाल के सिर में ईंट मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटी का आरोप है घर पर सभी सो रहे थे उस दौरान घर में श्याम, धीरज, विजय, संजय, राहुल और उसकी पत्नी समेत कई अन्य लोग घर में जबरदस्ती घुस आए उनके साथ मारपीट की।

 

 

इस बीच आरोपियों ने होरीलाल के सिर पर ईट मार दी। जिससे होरीलाल की मौत पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया था। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं। फिलहाल पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now