दबंगो ने धारदार हथियार से हमलाकर दो लोगों को किया था गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

शीशगढ़। लेखपाल के सामने मकान नपत के दौरान दबंग पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया।पुलिस ने मामले की जाँच के बाद दूसरे पक्ष की तरफ से दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज की मारपीट की एन सी आर।प्रथम पक्ष की तरफ से भी 7 लोगों के खिलाफ तमंचे की बट मारकर प्रथम पक्ष विजेन्द्र कुमार का सिर फोडने का मुकदमा पहले से ही दर्ज है।

 

 

 

ज्ञात हो कि 4 मई को गाँव कुतकपुर निवासी अवनीश कुमार और दूसरे पक्ष के विजेन्द्र कुमार में हल्का लेखपाल द्वारा मकान की पैमाइस के दौरान झगड़ा हो गया था।पुलिस ने घटना वाले दिन ही विजेंद्र कुमार की शिकायत पर विपक्षी अवनीश कुमार,वीरेंद्र कुमार,पवन कुमार,सत्येंद्र,ओमेन्द्र,संजीव व गगन के खिलाफ तमंचे की बट मारकर विजेंद्र को घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया था।आरोप है कि दूसरे पक्ष के घायल अवनीश कुमार और पवन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जाँच के बाद कार्यवाही की बात कही थी।अव पुलिस ने दूसरे पक्ष के घायल अवनीश कुमार की शिकायत पर प्रथम पक्ष के विजेंद्र कुमार और मनोज कुमार के खिलाफ अवनीश कुमार और पवन सिंह से मारपीट की एन सी आर दर्ज की है।

 

 

विवाद का कारण क्या है?

दोनों पक्षो ने गत दिनों एस डी एम से शिकायत कर एक दूसरे के मकानों को ग्राम समाज की जमीन पर बनने की शिकायत की थी।शिकायत पर पैमाइस को पहुँचे हल्का लेखपाल के सामने ही दोनों पक्षो में झगड़ा हुआ था।

इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने वताया कि झगड़े में दोनों पक्षो की तरफ से कार्यवाही हुई है।एक पक्ष की तरफ से एफ आई आर हुई है तो दूसरे पक्ष की तरफ से जाँच के बाद एन सी आर दर्ज की गईं है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now