प्रतिभा सम्मान समारोह में  छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित 

शीशगढ़।  सोमवार को मानपुर के स्वामी सोमनाथ इंटर कालेज और एन डी एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटर के अलावा इंग्लिश मीडियम के मेधावी छात्रों सहित  उनके माता पिता को भी सम्मानित किया गया।मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक डॉ.धर्म सिंह ने सरस्वती माँ की फोटो के सामने दीप प्रज्वलित  कर किया ।कार्यक्रम में डॉ.धर्म सिंह ने बताया कि देहात क्षेत्र में भी मेधावी छात्रों की कोई कमी नहीं।उनमें  छिपी  प्रतिभा को पहचान कर उनको अच्छी दिशा देने की जरूरत है।

 

 

 

आज कल ग्रामीण क्षेत्र के ही नौजवान डॉक्टर,इंजिनियर बनकर हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने के साथ ही अपने परिवार का मान बढ़ा रहे हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवंधक डॉ.धर्म सिंह,प्रधानाचार्य अनुराग पाराशरी,एन डी एकेडमी के प्रधानाचार्य अजीत यादव,विद्यालय के डायरेक्टर अजय सिंह,गजय सिंह,मवई जरेल के प्रधान विजेन्द्र सिंह,प्रधान न्यामतपुर भरपूर सिंह,प्रधान ढकिया ठाकुरान देवेन्द्र कुमार,प्रधान सराय दुर्गा प्रसाद एवं कालेज का पूरा स्टॉफ उपस्थित रहा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now