फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में दो युवक गिरफ्तार 

आंवला।  अलीगंज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत धोखाधड़ी करने के मामले में दो लोगों को  गिरफ्तार  अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम राजपुर कला स्थित दुकान पर फर्जी आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि पहचान पत्र तैयार करने वाले अजीत कुमार और सचिन कुमार निवासीगण राजपुर कला को दुकान से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से फर्जी दस्तावेज तैयार करने में प्रयोग किए जा रहे उपकरण प्रिंटर, लैपटॉप्स, स्कैनर आदि बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया दोनों और दो अन्य साथी काफी दिनों से अधिक पैसे लेकर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार करते हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेजा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक महेश चंद्र, बाबू खां, पवन कुमार, निखिल कुमार, कांस्टेबल पुष्पेंद्र, अंकुर भाटी रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now