बरेली -आंवला सीट पर प्रचार थमा 

 

बरेली :  तीसरे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रविवार 5 बजे प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक घर घर प्रचार नहीं कर सकेंगे। दरसल जिले में बरेली और आंवला दो लोकसभा सीट है।  इन दोनों सीटों पर सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जमकर पसीना बहाया है। प्रत्याशियों ने  प्रचार के अंतिम दिन रोड़ शो करने के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया है। हालांकि बरेली सीट पर बसपा प्रत्याशी नहीं है। निर्दलीय प्रत्याशी में भी ऐसा कोई बड़ा नाम नहीं है जिसके जीत की भविष्यबाणी की जा सकें। बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल -सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के बीच कड़ा मुकाबला है दोनों किसी को भी हराकर शहर का सांसद बन सकते है। हालांकि बरेली और आंवला लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार ही जीतते रहे है।

आंवला सीट के जातिगत आंकड़े :
क्षत्रिय- 2 लाख
मौर्य – 2 लाख
कश्यप- 2 लाख
यादव- 2 लाख
लोधी राजपूत- 1 लाख
ब्राह्मण- 1.50 लाख
जाटव- 1 लाख
बाल्मिकी- 80 हजार
बंजारा, खटीक, नाई, पाशी, कोरी- 70 हजार
कायस्थ- 50 हजार
वैश्य- 1 लाख
मुस्लिम- 431399 लाख

कुल  मतदाता- 18,81,399
पुरुष मतदाता- 10,11,087
महिला मतदाता- 8,70,266
थर्ड जेंडर- 46

मुख्य मुकाबले  में भाजपा – धर्मेंद्र कश्यप
समाजवादी पार्टी – नीरज मौर्य
बसपा -आबिद अली
बरेली लोकसभा के जातिगत आंकड़े

कुर्मी- 3.50 लाख
क्षत्रिय- 50 हजार
मौर्य – 80 हजार
कश्यप- 50 हजार
यादव- 50 हजार
लोधी राजपूत- 1 लाख
ब्राह्मण- 2.50 लाख
जाटव- 70 हजार
बाल्मिकी- 50 हजार
बंजारा, खटीक, नाई, पाशी, कोरी- 50 हजार
कायस्थ- 1.50 लाख
वैश्य- 60 हजार
सिख- 1 लाख
मुस्लिम- 551464 लाख

कुल  मतदाता- 19,11,464
पुरुष मतदाता- 10,22,232
महिला मतदाता- 8,89,154
थर्ड जेंडर- 73

मुख्य मुकाबला :सपा -कांग्रेस इंडी गठबंधन : प्रवीण सिंह ऐरन

भाजपा : छत्रपाल गंगवार

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now