युवती ने युवक पर घर बुलाकर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

 

बहेड़ी। एक युवती ने एक युवक पर घर में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने और फिर कमरे में बंद करके चले जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिसपर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना बहेड़ी के ग्राम मंडनपुर निवासी एक युवती का कहना है कि वह ग्राम मंडनपुर हाल निवासी अमित को पिछले 5-6 साल से जानती है। युवती का कहना है कि बीते माह की 30 तारीख़ को युवक ने उसे अपने घर पर बुला लिया और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद युवक उसे कमरे में बंद करके भाव गया। युवती का यह भी कहना है कि युवक उससे शादी करने के लिये भी कहता था लेकिन अब वह उससे शादी करने के लिये मना कर रहा है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक अमित पुत्र रहीस अहमद निवासी मोहल्ला अब्बासनगर बहेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now