सरकारी स्कूल की ज़मीन से अवैध कब्ज़ा नहीं हटा , ग्रामीणों में रोष 

बहेड़ी। पिंदारी अभयचंद गांव के ग्राम प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों पर सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा मकान बना लेने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान का कहना है कि शिकायत के बाद तहसील प्रशासन की ओर से मौके पर नापजोख कर जमीन का सीमांकन कर खंड शिक्षा अधिकारी को अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को निर्देशित किया था लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई है।

 

 

 

थाना बहेड़ी के ग्राम पिंदारी अभय चंद के प्रधान रमेश सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर सरकारी स्कूल की जमीन पर गाँव के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा  किये जाने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर तहसील प्रशासन की टीम ने स्थलीय निरीक्षण में पाया कि गाटा संख्या 150 का 0.253 हैक्टेयर रकबा सरकारी स्कूल के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज है पर इस रकबे के 0.042 हैक्टेयर क्षेत्रफल में गाँव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर पक्के मकान बना लिए हैं। तत्कालीन तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी को मामला भेजकर कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की थी। ग्राम प्रधान का कहना है कि कार्यवाही किये जाने की संस्तुति के दो माह बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now