फरीदपुर में सीएम योगी ने धर्मेंद्र कश्यप के लिए मांगे वोट , बोले आज का  भारत 2014 से बेहतर 

  • बड़ी संख्या में सीएम को सुनने पहुंची जनता
  • जनसभा में सीएम ने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

    फतेहगंज पूर्वी।फरीदपुर के रामलीला मैदान पर शुक्रवार को  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंच कर आंवला सीट  से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन कर अधिक से अधिक मतों से विजय  बनाने की अपील की है।तीसरे चरण के प्रचार में भाजपा की तमाम बड़े स्टार प्रचारक एक के बाद एक तूफानी दौरा कर रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को बदायूं लोकसभा की गुन्नौर विधानसभा में जनसभा करने के बाद फरीदपुर के रामलीला मैदान में पहुंचने पर हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि वह फरीदपुर की पौराणिक धरा को नमन करते है। उन्होंने कहा कि चुनाव के  तीसरे चरण में मतदान करना है। 7 मई को आप लोकतंत्र के पर्व में भागीदार बनने  जा रहे है।

 

 

 

 

भारतवासियों के लिए लोकतंत्र का पर्व गौरव का क्षण होता है। यह पर्व ऐसा होता है जो हमें अपनी  पसंद  की सरकार चुनने का अवसर देता है। अगर सरकार गलत काम करती है तो उसे हटाने की ताकत जनता जनार्दन को होती है। कोई अगर अच्छा काम करता है तो उसे जनता जनार्दन सत्ता पर बैठाने का काम करती है। सीएम योगी ने अपने संबोधन में सपा -कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने इन सरकारों के कार्यकाल को भी  देखा है। और आपने मोदी जी के कार्यकाल को भी देखा है। दोनों के कार्यकाल में को देखकर आपको निर्णय देने की स्थिति में आना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह पुराने भारत की बात नहीं करना चाहते है. वह केवल 2014 के भारत की बात करना चाहते है। 2014 में भारत और उसके बाद के भारत की वह चर्चा करना चाहते है। 2014 से पहले के भारत का दुनिया में सम्मान नहीं था। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी ,आतंकवादी घटनाएं बढ़ रही थी। विकास के कार्य थप पड़े थे , भ्रष्टाचार चरम पर था। कल्याणकारी योजनाएं ना के बराबर थी। महिलाओं और व्यापारियों पर अत्याचार होता था। तब की सरकार कहती थी कि राम -कृष्ण हुए ही नहीं। और सपा के लोग कहते थे कि श्री राम बोलोगे तो अंदर बंद कर देंगे। और अयोध्या कोई जायेगा वहां तो कोई परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा ।

 

 

 

2014 का भारत देखिये दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ रहा है , देश की सीमाएं सुरक्षित है। आतंकवाद और नक्सलवाद पूरी तरह  समाप्त हुआ है। अब तो कहीं बन फैट जाता है तो पाक भी सफाई देता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है। इस दौरान सीएम ने भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता को याद दिलाया। सीएम योगी ने यह भी कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद लोग कह रहे है जो  राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  लोगों से लोगो घर घर जाकर आंवला लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप को मतदान करने को जागरूक करने की अपील भी की।जनसभा में आंवला लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप, फरीदपुर विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल, एमएलसी महाराज सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now