अग्रवाल सभा के पदाधिकारी व सदस्यों ने ली मतदान की  ली शपथ

बरेली। लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान परम आवश्यक है व मतदान सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है । यह विचार अग्रवाल सभा कल्याण समिति रजि. की गुरुवार को कुबेर होटल में हुई बैठक मे वक्ताओं ने व्यक्त किये । इस अवसर पर अग्रवाल सभा ने अग्र समाज से लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने इस दौरान शपथ भी ली कि हम स्वयं व परिवार के सदस्यों से मतदान जरूर करवाएंगे। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना योगदान देंगे । वोट देकर लोकतंत्र के यज्ञ में अपनी आहुति प्रदान करेंगे ।
इसके अलावा कार्यक्रम मे आगामी 12 व 13 मई को होने वाले अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन की भी चर्चा की गई जिसमें विवाह योग्य युवक युवतियों के अब तक 500 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। परिचय सम्मेलन कर्मचारी नगर पुलिस चौकी के सामने मिनी बाईपास रोड स्थित दी कुबेर होटल में आयोजित होगा। इस अवसर पर एड़. अजय कुमार अग्रवाल (संरक्षक), राजकुमार अग्रवाल सर्राफ,अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल,  महामंत्री एड़.दिनेश कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी एड़.हर्ष कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल,आलोक अग्रवाल, एड़. अनुपम अग्रवाल, देवेश अग्रवाल समेत भारी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now