स्वतंत्र देव ने भाजपा के लिए नवाबगंज में मांगे वोट

bareilly : नवाबगंज विधानसभा के दलेलनगर, अशरफी बैंक्वेट हाल के साहू-राठौर समाज व भोजीपुरा विधानसभा के रिठौरा में जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने बरेली लोकसभा के प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के समर्थन में जन सभा की।जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जन सभा को संबोधित करते हुए पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। आपके एक वोट की ताकत से गरीबों को घर, बिजली और मुफ्त राशन आगे भी मिलता रहेगा।

 

जन-जन का उत्साह यह बात स्पष्ट कर रहा है कि 2024 में फिर से भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि बरेली में 7 मई को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया। साथ ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्कृष्ट नेतृत्व में ग्रामीण भारत के सर्वस्पर्शी, दूरदर्शी एवं सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आपका एक वोट विकसित एवं सशक्त भारत का निर्माण करेगा

छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि हर कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने की रणनीति बनाएं। प्रत्येक बूथ को हमें जीतना है। हमें एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराना है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्री जी के आह्वान पर बरेली के मेरे परिवारजनों ने जो स्नेह, प्यार, समर्थन और आशीर्वाद मुझे दिया वह मेरे लिए अविस्मरणीय है, जिसका हृदय की अनंत गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं आपके मान-सम्मान और बरेली के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।
देश में पुनः मोदी सरकार बनाने के लिए बरेली का प्रत्येक नागरिक संकल्पबद्ध है

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक डॉ एमपी आर्य, बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्य्क्ष रश्मि पटेल, रविन्द्र सिंह राठौर, नीरेंद्र सिंह राठौड़, रमेश गंगवार, ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, डॉ ऐ के गंगवार, विशाल गंगवार, प्रशांत पटेल, अरुण जेटली, शिव मंगल राठौर, सुक्कन लाल पटेल, केशव गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now