अमित शाह कल बरेली में 

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए सियासी पारा गरम है। भाजपा ने बरेली लोकसभा सीट पर  अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है। इस सीट पर प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी हाल में जिले में दो जनसभाओं के साथ एक रोड़ शो कर चुके है। पीएम मोदी भी बरेली जिले में एक जनसभा और सीएम के साथ एक रोड़ शो करके बरेली में राजनीति तापमान को बढ़ा चुके है इतना ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी दो जनसभा करके भाजपा प्रत्यशियों के समर्थन में माहौल बनाने का काम कर चुके है।
चुनाव के अंतिम दिनों में देश के गृहमंत्री ने अमित शाह कल  बरेली में  हार्टमैन  रामलीला ग्राऊंड पर दोपहर 12 बजे एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।हालांकि अमित शाह  पहले भी बरेली के भोजीपुरा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कर चुके है। माना जा रहा है अमित शाह बरेली में अपनी जनसभा के दौरान सपा -बसपा -कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नजर आएंगे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now