नर्स का  रुपए मांगने का ऑडियो वायरल 

शीशगढ़।  सीएचसी पर प्रसव करने के बाद  एक  स्टाफ नर्स ने महिला के पति से 4 हजार रुपए की मांग की,जिसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं।जानकारी के अनुसार गाँव गिरधरपुर निवासी अरविंद कुमार की पत्नी शालिनी को सोमवार को शीशगढ़ सीएचसी पर प्रसव के बाद एक बेटी का जन्म हुआ।प्रसव के बाद सीएचसी पर मौजूद एक  स्टाफ नर्स ने महिला के पति अरविंद से रूपये  की मांग की। जिसका एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला का पति पैसे देने की बात कह रहा है तो नर्स पूछती है कि कितने हैं,युवक कहता है कि एक हजार है। नर्स कहती है यह रख लो तुम,लड़की हो गई है तो कंजूसी मत करो।
आप देख रहे हो कि कितनी दबा  लगा दी। इसके बाद युवक कहता है की दवा तो सब बाहर से ही आई है।नर्स कहती है कि अभी तो और भी आएगी।  नर्स एक हजार रुपए लेने को तैयार नहीं होती है, तो युवक कहता है कि 4000 ही देने पड़ेंगे। तो नर्स कहती है कि वो तो मजाक की बात थी आप 2100 ही दे दो। बता दे कि सीएचसी पर प्रसव की सुविधा सरकार के द्वारा निशुल्क होती है।और साथ में दवा भी निशुल्क दी जाती है। स्टाफ नर्स सुमनलता का कहना है कि उन्होंने  किसी से कोई रुपया नहीं मांगा है,और न ही किसी ने कोई रुपया दिया है।सीएच सी प्रभारी डॉ.गजेन्द्र सिंह का कहना है कि ऑडियो की जानकारी मिली है।अभी किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।फिर भी ऑडियो के हिसाब से जांच कराई जा रही है।किसी को कोई शिकायत है तो लिखित शिकायत करें।उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now