कांग्रेस सत्ता में होती तो  नहीं बन पाता राम मंदिर : छत्रपाल

बरेली। बरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने शहर के मॉडल टाउन, हजियापुर, शाहदाना, पटेलनगर, बजरिया पूरनमल समेत कैंट, मीरगंज और नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी ने नवाबगंज के दलेलनगर, बिथरी, रिठौरा, कैंट के मढ़ीनाथ, सुभाष नगर में जनसभाएं कीं।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की। बहुसंख्यक समाज को हमेशा दबाया गया। कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टीकरण को हमेशा प्राथमिकता दी, जबकि मोदी जी ने राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते तो जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हट पाता।

 

 

 

भाजपा सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया, जिसके लिए सनातनी समाज 500 साल से संघर्ष कर रहा था। राम मंदिर की खातिर हजारों राम भक्तों ने बलिदान दिया तब कहीं जाकर हमें भव्य राम मंदिर देखने को मिला। पीएम मोदी ने तीन तलाक पर रोक लगाकर मुस्लिम महिलाओं को उनके अधिकार दिलाए। मोदी जी ने अपने घोषणा पत्र में जो-जो वादे किए, वे सभी पूरे किए हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि मोदी जी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वह तीसरी बार भारी बहुमत से चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। चुनावी जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, विरेंद्र अरोरा, पार्षद अतुल कपूर और शशी सक्सेना, डॉ़ विमल भारद्वाज, मीडिया प्रभारी नन्हेलाल गंगवार, राजीव कश्यप, संत कुमार त्यागी, भुवन चंद्र जोशी, मुन्ना पाठक, विक्रम शर्मा, संजय राय, रमेश गंगवार, अमित गुप्ता, योगेंद्र कुमार गुप्ता, मंजीत सिंह बिट्टू, राज बहादुर सक्सेना, नरेंद्र मौर्य, शालीनी वर्मा, ब्रजेश कुमार पाल, अभिनव अग्रवाल शामिल थे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now