बालाजी महाराज का छप्पन भोग के साथ  भव्य दरबार लगा 

शीशगढ़। कस्बे के श्रीराम लीला मैदान में बाला जी मंडल शीशगढ़ की तरफ से आज 30 अप्रैल को सप्तम बार श्री बाला जी दरबार सजाया गया।बाला जी दरवार में कस्वा व देहात क्षेत्र के सैकड़ो भक्त पहुँचे।बालाजी दरवार में ऊधमसिंह रुद्रपुर से पहुँचे अमन सावरिया ओर ग्वालियर से पहुँचे मनोज शर्मा ने बाबा का सुन्दर भजनों से गुणगान किया।तो वहीं भक्तों ने तालियां बजाकर जय श्रीराम,जय बाला जी महाराज का जयघोष किया।पूरा दरबार जयघोष से गुंजायमान हो रहा था।सर्वप्रथम दरवार में श्री बाला जी मंडल दिनेशपुर के महंत राजेन्द्र अग्रवाल ने विधि विधान से पूजन कर श्री बाला जी की जोत प्रज्वलित की।उसके बाद ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर से पहुँचे अमन सावरिया ने रंगीन गुव्वारो से मंडप सजाया है,मिश्री बाला केक मंगाया है।जिसे चखेगा बाबा तू,हम सव बोलेंगे हैप्पी बर्थडे टू यू,बाबा तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं लाए हैं।दर्शन देते रहना आस लें के आए हैं।आदि सुन्दर सुन्दर भजनों का गुणगान किया।
तो वहीं ग्वालियर से पहुँचे मनोज शर्मा ने हे दुःख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार,पवन सुत बिनती बारम्बार आदि सुन्दर सुन्दर भजनों से बाबा का गुणगान किया।वहीं भक्तों ने बाला जी महाराज की जय,धर्म के अवतार की जय,जय श्री राम का जयघोष किया।पूरा दरवार जयघोष से पूरी रात गुंजायमान रहा।इस मौके पर बाला जी मंडल शीशगढ़ के सदस्य सौरभ अग्रवाल,राजकुमार वर्मा,लक्ष्मी देवल,राजीव गुप्ता,राजीव कठेरिया,वीरेंद्र कठेरिया,अंकित राठौर,वीरेंन्द्र कठेरिया,त्रिमल सिंह राठौर,अंकित राठौर,अरुण राठौर,संजय राठौर,दीपक वर्मा,रामप्रकाश गुप्ता,अंटू रस्तोगी,संजीव कठेरिया आदि भक्त दरवार में मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now