सीएम धामी ने बरेली लोकसभा  प्रत्याशी छत्रपाल के जनता से वोट देने की अपील , मंच पर जितिन भी रहे मौजूद 

सीएम पुष्कर धामी ने उत्तराखंड के वोटरों को साधा बरेली : उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए पूरी भाजपा ने अपनी ताकत छोंक दी है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर सीएम रोड़ शो व जनसभा करके बरेली की जनता से भाजपा के समर्थन  वोट करने की अपील कर चुके है। इसी क्रम में पड़ोसी राज्य के सीएम धामी ने बरेली के कुर्मांचल में जनसभा करके उत्तराखंड के लोगों को भाजपा  पक्ष में  साधने की कोशिश की। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड के बरेली में रहने वाले रहने वाले लोगों को भाजपा के समर्थन में वोट देने की अपील की। सीएम धामी ने अपनी जनसभा के दौरान कहा कि सभी लोगों को कमल के सामने वाले बटन को दबाना है। उन्होंने बसपा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लक्ष्मी जी  हाथी , पंजे पर  नहीं आती है।

 

 

 

लक्ष्मी जी तो  केवल कमल में आती है। उन्होंने कहा जब लक्ष्मी जी आती है तो सारे काम अच्छे से संपन्न होते है। उन्होंने जनता को यह भी भरोसा दिया कि आप भाजपा के लिए एक बटन दबाएंगे तो भाजपा के रैली में मौजूद नेता बरेली के विकास के लिए 20 -20 बार बटन दबाएंगे । बता दें की सीएम धामी की जनसभा में उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ,जितिन प्रसाद ,मेयर उमेश गौतम के साथ भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now