ट्रक की टक्कर में बाइक सवारों की बची जिंदगी , तीन घायल 

मीरगंज ।  धनेटा शीशगढ़ रोड़ पर आज एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। दरसल दो बाइक सवारों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी , जिसमें तीन राहगीर  घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के सुबह   सत्यवीर और उसका एक मित्र  मिर्जापुर की तरफ से धनेटा की तरफ बाइक से जा रहे थे।इसी दौरान सामने से धर्मवीर निवासी मवई काजियान निवासी  शेरगढ़ आ रहा था। फ़िरोजपुर और जुन्हाई के बीच किसी वाहन को ओवरटेक करते  दोनों बाइक सवार आपस में भिड़ गए ।

 

 

 

इस टक्कर में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  सत्यवीर ने बताया बाइकों  के आपस में भीड़ जाने के बाद धनेटा की तरफ से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे और उसके मित्र महेंद्र को रौंदा हुआ  चला गया। घायलों में महेंद्र और धर्मवीर की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची  शाही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना में क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now