कैंप में हज अरकान के बताए गए तरीके 

बरेली: उत्तर प्रदेश हज कमेटी व जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में टीकाकरण एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया। बरेली हज सेवा समिति की ओर से डॉ मीसम अब्बास नें जानकारी के मुताबिक जिन आजमीन का टीकाकरण रह गया हैं  वह 2 – 3 मई को 300 बेड अस्पताल में पहुंचे। बरेली हज सेवा समिति के पम्मी खान वारसी ने कार्यक्रम की सदारत की।आजमीन ए हज को ट्रेनर हाजी यासीन कुरैशी ने हज के अरकान बताते हुए एहराम बांधने का तरीका बताया।डेढ़ साल की मासूम सीदरा भी इस साल अपने अम्मी अब्बू और दादा के साथ यात्रा पर जा रही है।

 

 

 

 

मीरगंज के रहने वाले आजमीन मो साजिद और ज़ीनत बेगम ने बताया कि बच्ची के नसीब से हम सब हज का फर्ज अदा करने के लिये जा रहे है। सीदरा के दादा पट्टू ख़लीलुद्दीन भी हमारे साथ हज पर जा रहे है। वही जिलेभर से आये आजमीन से हज के सवाल के जवाब देने पर इनामो से नवाजा गया।हजयात्रियों से काबा शरीफ़ मदीना शरीफ़ और अराफात के मैदान पर खुसूसी दुआओ के साथ मुल्क व आवाम की,सलामती,खुशहाली,तरक़्क़ी, कामयाबी के लिये दुआ की गुजारिश की।इस मौके पर हाजी अज़ीम हसन,हाजी उवैस खान,हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ, नजमुल एसआई खान,शहर इमाम खुर्शीद आलम,मो एजाज़,हाजी फैज़ान ख़ाँ क़ादरी,इरफान कुरैशी,मो सुहेल ख़ाँ साबरी,हाजी फैसल शम्सी,हाजी असलम खान,हाजी ताहिर,जीशान इदरीसी,हाजी अब्बास नूरी,आदि सहित डीएमओ आफिस के लोग व जिला अस्पताल की टीम शामिल रही।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now