दानपात्र से चोरी करने युवक को पुलिस ने जेल भेजा 

आंवला।   चोर ने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर रुपए, नोटों का हार चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने शक के आधार पर मंदिर के समीप से एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। ग्रामीणों ने दावा किया कि आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।

 

 

 

थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर के ग्रामीणों ने बताया की रात चोरों ने गांव के देवी मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर रुपए चुरा लिए सुबह ग्रामीणों ने गांव के जोगेश को मंदिर के समीप दबोच लिया। उसके पास से बैग में दो हथौड़ी, प्लास, फटे हुए नोट, रेजगारी बरामद हुई है। पुलिस ने गांव के विपिन कुमार, राजकुमार, मटरु लाल, जितेंद्र कुमार और भुवनेश की शिकायत पर आरोपी जोगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now